सोमवार, 19 जनवरी 2026

मेष राशि 2026 पं.जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153

मेष राशि- 2026

कैसा रहेगा नया वर्ष (2026)आपके लिए, 'नाम राशि के आधार पर जाने अपना भविष्य

चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ | (पहली राशि) 

वर्ष के आरंभ से ही आपके ग्रहगोचर सफलताओं का सिलसिला बरकरार रखेंगे | यद्यपि शनिदेव की शाढ़ेसाती कहीं न कहीं परेशान करेगी किंतु कामयाबी की दृष्टि से यह वर्ष  बेहतरीन रहेगा | भाग्य भाव में बन रहा पंचग्रही योग कार्य-व्यापार में उन्नति देगा | विदेश यात्रा का योग बनेगा | परिवार के वरिष्ठ सदस्योंसे लाभ की योग बनेंगे | संतान संबंधी चिंता दूर होगी | नवविवाहित लोगों के लिए संतान प्राप्ति का योग बनेगा | विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए और प्रयास करने होंगे | व्यर्थ की बातों में समय नष्ट करना आपके लिए हानिप्रद सिद्ध हो सकता है | कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत | 01जून से 31अक्टूबर तक के मध्य बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर करने के फलस्वरुप मकान-वाहन के क्रय का योग बनेगा | इस अवधि में कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक और अशांति का सामना भी करना पड़ेगा | अपनी योजनाएं गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो सफलता का ग्राफ 80प्रतिशत तक रहेगा |

आपका-

शुभअंक 09है | अंक तथा राशि स्वामीग्रह मंगल हैं | वर्ष के किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीखें बेहद शुभ रहेंगी | शुभरंग- लाल, पीला, गुलाबी, श्वेत और केसरिया | शुभ रत्न- मूंगा, माणिक और पुखराज | शुभदिन- मंगलवार बृहस्पतिवार, रविवार और सोमवार | शुभमाह- जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर |

जब आप मुस्कुरा उठेगें-

फरवरी-मार्च में ग्रहगोचर के शुभ परिवर्तन के प्रभावस्वरूप आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी | समाज में आपका कद बढ़ेगा | नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे | सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहद अनुकूल रहेगा | इस अवधि में आपके सभी प्रतीक्षित परिणाम सुखद अनुभव कराएंगे  जिसके फलस्वरुप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे |

उपाय- 

वर्षपर्यंत शनिदेव की साढ़ेसाती का प्रभाव आपके ऊपर बना रहेगा जिसके परिणामस्वरुप स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है | शनिदेव की आराधना करें | शनि से संबंधित मत्रों का जाप करें और किसी भी शनिवार को पीपल का वृक्ष लगाएं |

जनवरी-

आविष्कारक कार्यों मेंसफलता, आर्थिकपक्ष मजबूत होगा, लिए गए निर्णयों की सराहना होगी |

फरवरी-

कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान प्राप्ति के योग | निर्णय शीघ्रता से लें |

मार्च-

यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा, आय में वृद्धि होगी |

अप्रैल-

विलासितापूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा, विद्यार्थियों के लिए समय और बेहतर रहेगा, योजनाएं गोपनीय रखें |

मई-

सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, रोजगार के नए-नए अवसर आएंगे, नई योजनाओं का विस्तार होगा |

जून-

परिवार के वरिष्ठ लोगों सेसहयोग मिलेगा, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें |

जुलाई-

कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं, योजनाएं गोपनीय रखें, वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी |

अगस्त-

कष्टकर यात्राएं और अप्रिय समाचार के योग, कार्य व्यापार में उन्नति, मकान वाहन क्रय के योग |

सितंबर-

वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग, हर तरह सेलाभ |

अक्टूबर-

परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा, जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे मित्रों से सहयोग |

नवंबर-

शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत, नए लोगों से मेल-जोल बढेगा |

दिसंबर-

योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे, नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन के योग |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें