बुधवार, 2 जनवरी 2013

मेषराशि - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ! ( पहली राशि )

नया वर्ष इस राशि के जातकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा ! शनि और राहू की मारक दृष्टि तथा इस राशि पर केतु का आना नित नई-नई 
चुनौतियों को जन्म देगा ! मई से गुरु की भाग्य भाव पर दृष्टि कामयाबियों में आने वाली बाधाओं से बचायेगी ! अक्टूबर के बाद सफलताओं की गिनती 
बढ़ेगी ! राजनेताओं और प्रसाशनिक अधिकारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे !
जनवरी :- विदेश यात्रा का योग, रोजगार के उन्नति, बड़े अधिकारीयों से सहयोग | 
फरवरी :- दाम्पत्य जीवन में कटुता आएगी, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, शत्रु परास्त होगें | 
मार्च :- अपने आवेश पर नियंत्रण रखें, शोधपरक कार्यों में सफलता मिलेगी, सामजिक दायित्व बढ़ेगा | 
अप्रैल :- यात्रा-देशाटन से लाभ, स्वास्थ के प्रति सचेत रहें, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें |
मई :- एका एक शुभ समाचारों से नई ऊर्जा आजाएगी, आप कि कामयाबी से शत्रु बढ़गे, नौकरी में पदोन्नति के योग |
जून :- साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी, व्यापार में आशानुरूप लाभ होगा, विदेश यात्रा का योग बन रहा है | 
जुलाई :- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, मकान-वाहन के क्रय का योग, उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा |
अगस्त :- माह कुछ तनाव वाला रहेगा, शिक्षा-संतान सम्बंधी चिंता दूर होगी, माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें |
सितंबर :- मानशिक परेशानी बढ़ेगी, सामन चोरी होने से बचाएं, शिक्षा पर्तियोगिता में सफलता मिलेगी |
अक्टूबर :- रोमांस के मामले अधिक धन खर्च होगा, दूर देश कि यात्रा का योग बनेगा, ट्रेडिंग के व्यापार से लाभ होगा |
नवंबर :- आकस्मिक धन प्राप्ति के योग, विदेशयात्रा- व्यापार में लाभ होगा, पद और प्रभुता बढ़ेगी | 
दिसम्बर :- विवाह सम्बंधी वार्ता सफल रहेगी, परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग, मुकादमों में विजय शत्रु प्रास्त्र होंगे | 
 शुभ रंग - लाल, पीला, गुलाबी, नारंगी | शुभ दिन - मंगलवार, गुरूवार, रविवार | 
 शुभ रत्न - मूँगा, माणिक, पुखराज | शुभ अंक - १,२,३,९ |
 खास मेहमान -इस राशि की अमीषा पटेल, आल्या भट्ट के लिए वर्ष मई से अक्टूबर के मध्य बड़ी सफलता लेकर आएगा | 
 स्वास्थ - शनि और राहू की वर्ष पर्यंत मारक दृष्टि स्वास्थय के लिए प्रतिकूल है सावधानी बरतें !
करियर - इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, पुरातत्व इंफ्रा और अन्य प्रसाशनिक विभागों में किस्मत आजमायें ! व्यापारिक वर्ग के लिए वर्ष अच्छा रहेगा किन्तु साझा व्यापार करने से परहेज करें !
उपाय - वर्षभर शनि स्त्रोत्र का पाठ करना, हनुमान बाहुक का पाठ करना, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ, पीपल वृक्ष की परिक्रमा कष्टों से बचाएगी ! अशोक का वृक्ष लागाएं तो सभी चिंताए दूर होगीं !
पं जयगोविंद शास्त्री 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें