बुधवार, 2 जनवरी 2013


!!कैसा रहेगा नया वर्ष आपके लिए "तुला राशि" ( सातवीं राशि ) 

 कैसा रहेगा नया वर्ष आपके लिए "तुला राशि" रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते | ( सातवीं राशि ) 
इस राशि पर वर्षपर्यंत शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, किन्तु शनि इस सदी में पहली बार उच्च राशि गत भी है | इसलिए यदि शनि देव
परेशानियां लाएँगे तो वही हल भी करेगें | राहू भी वर्षभर शनि के साथ ही रहेगें, इसलिए जातकों को सभी कार्य और निर्णय बहुत ही सावधानी 
के साथ करना चाहिए | विशेषकर के साझा व्यापार और नये अनुबंध करते समय नियम एवं शर्तों की गहनता से जाच कर के ही आगे बढ़ना 
चाहिए | जून से ग्रहगोचर में परिवर्तन से आपकी कठिनाइयों में कमी आएगी |
शुभ अंक :- ३, ६, ८ | शुभ दिन :- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार | शुभ रंग :- सफ़ेद, क्रीम, हरा, नीला, जामुनी | शुभ रत्न :- हीरा, पन्ना, नीलम | 
स्वास्थ्य :- शिरोपीड़ा, न्यूरो, पाचन तंत्र और कैल्शियम सम्बंधी बिमारियों से बचें |
करियर :- केंद्र अथवा राज्य सरकार के संस्थानों के अतिरिक्त, ऑटो सेक्टर्स, बैंकिंग, इंश्योरेंश, शिपिंग, गैस, आयल, सीमेंट और आयुर्वेद से 
सम्बंधित क्षेत्रों का व्यापार अथवा इन्ही क्षेत्रों से सम्बंधित नौकरियों के लिए प्रयास करें |
---- इस राशि की रानी मुखर्जी के लिए वर्ष खट्टे-मीठे अनुभवों वाला रहेगा | इनकी सफलता का ग्राफ सामान्य रहेगा | 
जनवरी :- माह का आरम्भ सुखद रहेगा, साहस पराक्रम में वृद्धि, प्रबंधन सम्बंधी नौकरियों के लिए आवेदन करें |
फरवरी :- सफलताओं का सिलसिला जारी, मकान वाहन के क्रय का योग, संतान सुख में वृद्धि |
मार्च :- विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय रहेगा , नौकरी में पदोंन्नति, शत्रु परास्त होंगे |
अप्रैल :- सामान्य समय रहेगा, कर्ज से मुक्ति मिलेगी, यात्राओं से लाभ होगा |
मई :- आरोप-प्रत्यारोप से बचें, देशाटन का योग, स्वास्थ्य के लिए समय प्रतिकूल |
जून :- ग्रहगोचर में सुधार से परिस्थितियाँ अनुकूल बनेगीं, दाम्पत्य जीवन में कटुता न आनेदे, ससुराल पक्ष से रिश्ते ण बिगढ़ने दें |
जुलाई :- गृह्गोचार में भरी सुधार, आपकी कामयाबियों से विरोधी बढ़ेगें सावधान रहें, अचल संपत्ति का योग |
अगस्त :- ब्रह्मांड में बने कालसर्प योग से तनाव तो बढ़ेगा किन्तु सफलताएं आपके कदम चूमेगी, कोई भी बड़ा कार्य आरम्भ करते समय सावधान रहें | 
सितंबर :- माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, दुर्घटनाओं से बचें, झगड़े विवाद से दूर रहें |
अक्टूबर :- रोजगार में उन्नति किन्तु जेब तरसो से बचें, उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा |
नवंबर :- विपरीत लिंगीय मित्रों में सहयोग बढ़ेगा, पारिवारिक जिम्मेवारियों का निर् वाहन बखूबी करेगें |
दिसंबर :- किसी समृद्धशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ के योग, नये प्रेम प्रसंग बनेगे, संतान प्राप्ति के योग |
उपाय :- शनि कवच-स्तोत्र का पाठ, शनिवार का व्रत, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सुन्दरकाण्ड का पाठ सभी परेशानियों से मुक्ति 
दिलाएगा | बेल का वृक्ष, तुलसी का पौधा और शिव लिंग पर दही-शहद का लेप करने से भी परेशानियां दूर हटेगी | 
 पं जयगोविंद शास्त्री 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें