सोमवार, 19 जनवरी 2026

सिंह राशि 2026 पं. जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153


 कन्या राशि 2026

टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो | (छठीं राशि)

वर्षपर्यंत मिश्रित ग्रहगोचर का प्रभाव आपके लिए नई चुनौतियां तो पेश करेगा किंतु सफलताओं का सिलसिला भी चलता रहेगा | अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे | सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे | किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा | वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा | धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी | काफी प्रबल संभावना है कि आपको अपने ईस्ट के दर्शन भी हो | व्यापारी वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर तो रहेगा किंतु धन अपव्यय भी बहुत होगा | विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी लाभ के योग बनेंगे | विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे | मई से अक्टूबर के मध्य में ग्रह परिवर्तन के फल स्वरुप पढ़ाई लिखाई में आपका ध्यान और लगेगा | संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी | नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग | कुछ कड़वे अनुभवों के साथ वर्षपर्यंत आपकी सफलताओं का ग्राफ 80प्रतिशत तक रहेगा | आपका- 

शुभअंक 05 है, अंक तथा राशि स्वामीग्रह बुध हैं | वर्ष के किसी माह की 5, 14, 23 तारीखें अति शुभ रहेगी | शुभमाह- मार्च, मई, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर | शुभदिन- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार | शुभरंग- नीला, हरा, गुलाबी, पीला, फिरोजी |

शुभरत्न- पन्ना, पुखराज, हीरा, मोती | 

जब आप मुस्कुरा उठेंगे-

फरवरी-मार्च में ग्रहगोचर में आए बदलाव के फलस्वरुप आपकी प्रतीक्षित कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी | कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत | शत्रु भी परास्त होंगे कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की वृद्धि होगी | जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे | विरोधी भी शांत रहेंगे | इस अवधि में लिए गए निर्णयों की सराहना होगी जो आपको मुस्कुराने पर विवस कर देगी |

उपाय-

वर्षपर्यंत बुध ग्रह के मत्रों का जाप करना, श्रीमहालक्ष्मी की आराधना करना और विष्णु सहस्त्रनामका पाठ करना या करवाना अतिशुभ रहेगा | विद्यार्थियों को पुस्तक और बीमार को औषधि दान करना, फलदार वृक्ष लगाना और गौशाला में दान करना विषम परिस्थितियों से मुक्ति दिलाएगा | 

जनवरी-

सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु मानसिक अशांति के कारण परेशानी का सामना करेंगे |

फरवरी-

स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, प्रेम विवाह का भी योग बनेगा |

मार्च-

नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद रहेगा, कार्य व्यापार में आशातीत उन्नति होगी |

अप्रैल-

ससुराल पक्ष से संबंधों में मतभेद, वैवाहिक वार्ता सफल होने में समय लगेगा, जिद पर नियंत्रण रखें |

मई-

दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें, साझा व्यापार करने से परहेज करें, किसी पर अधिक विश्वास न करें |

जून-

लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें, कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत |

जुलाई-

कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे, विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर |

अगस्त-

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा, संतान प्राप्ति के योग |

सितंबर-

किए गए कार्यों की सराहना होगी, स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आँख से संबंधित बीमारी से सावधान रहें |

अक्टूबर-

सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे, जमीनी मामलों का निपटारा होगा |

नवंबर-

बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, धार्मिक यात्रा करेंगे, विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग |

दिसंबर-

सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें, प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें