सोमवार, 19 जनवरी 2026

तुला राशि 2026 पं.जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153


 तुला राशि 2026

रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते |(सातवीं राशि)

वर्ष के आरंभ से ही आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी लिए गए निर्णय और किए गए कार्य भी सराहनी रहेंगे | परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद न होने दें | गुप्त शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत | इस अवधि के मध्य किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा | जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे, मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा | विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी | धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी | तीर्थयात्रा और दान पुण्य भी करेंगे | परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा | जून से अक्टूबर के मध्य ग्रह-गोचर में आए परिवर्तन के प्रभाव स्वरूप विदेश यात्रा का योग बनेगा | समाज के संभ्रांत लोगों से मेल-जोल भी बढ़ेगा | चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी पूर्ण सफल रहेंगे | गोचर ग्रहों में सुधारके साथ आपकी सफलताओं का ग्राफ 80प्रतिशत तक रहेगा | 

आपका-

शुभअंक 06 है, अंक तथा राशि स्वामीग्रह शुक्र हैं | वर्ष के किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीखें अति शुभ रहेगी, | शुभमाह-

मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर | शुभदिन- शुक्रवार, शनिवार बुधवार | शुभ रंग- नीला, हरा, फिरोजी, पीला, काला | शुभरत्न, नीलम, मोती, पन्ना और माणिक |

जब आप मुस्कुरा उठेंगे-

जुलाई-अगस्त के मध्य ग्रह-गोचर में आए परिवर्तन के फलस्वरूप वह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा | कार्यक्षेत्र का तो विस्तार होगा ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी | चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा | जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे | परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा जो आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगा |

उपाय-

वर्ष पर्यंत शुक्रदेव के मित्रों का जाप करना, शनिदेव की आराधना करना, माता महालक्ष्मी के मत्रों का जाप करना, शहद अथवा दही से रुद्राभिषेक करवाना, आम और पीपल के वृक्ष की सेवा करना सर्वोपरि रहेगा | आम का वृक्ष लगान से दांपत्य जीवन और सुखद हो 

जाएगा |

जनवरी-

सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के भी योग, ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें |

फरवरी-

जमीन जायदाद के मामलों का निपटारा होगा, मकान-वाहन का भी क्रय सकते हैं नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा |

मार्च-

सरकारी सर्विस के लिए प्रयास तेज करें, विद्यार्थियों के लिए समय और बेहतरीन, हर तरह से अच्छी सफलताके योग |

अप्रैल-

दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता मिलेगी, वैवाहिक वार्ता सकारात्मक रहेगी |

मई-

शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा, उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे, लिए गए निर्णय सराहनीय रहेंगे |

जून-

स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, दवावों के रिएक्शन से बचें, कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें |

जुलाई-

धार्मिक उन्नति होगी, यात्रा शासाटन का लाभ मिलेगा, विदेशी मित्रों से सुखद समाचार प्राप्ति के लिए |

अगस्त-

संतान संबंधी चिंता बढ़ेगी, विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए और प्रयास करने होंगे |

सितंबर-

दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, कार्य-व्यापार में उन्नति होती रहेगी |

अक्टूबर-

प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, विवाह का निर्णय भी ले सकते हैं, विदेश यात्रा के भी योग |

नवंबर-

सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा, संतान प्राप्ति के भी योग |

दिसंबर-

कटु भाषा बोलने पर नियंत्रण रखें, कर्ज के लेनदेन से बचें, सामाजिक उन्नति होगी चुनाव में सफलता |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें