बृश्चिक राशि 2026
तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू | (आठवीं राशि)
कार्य व्यापार की दृष्टि से वर्ष बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा | वर्ष आरंभ से ही सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा | माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें | विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे | पढ़ाई के प्रति लापरवाही न दिखाएं | नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद और दूरगामी रहेगा | वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा | मई से अक्टूबर के मध्य ग्रह-गोचर स्थितियों में सुधार आने के फलस्वरूप यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा | विदेश यात्रा भी कर सकते हैं | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लिए गए निर्णय और किएगए कार्यों की सराहना भी होगी | संतान के दायित्व की पूर्ति होगी | नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति का योग भी बनेगा | इस अवधि में किए गए सभी कार्य सफल रहेंगे | जिसके फलस्वरुप वर्षपर्यंत आपकी सफलता का ग्राफ 80प्रतिशत रहेगा |
आपका-
शुभअंक 09है, अंक तथा राशि स्वामीग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल है, वर्ष के किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीखें के बेहद शुभ रहेंगी | शुभ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार | शुभरंग- पीला, गुलाबी, केसरिया, लाल | शुभ रत्न- मूंगा, मोती, पुखराज और माणिक |
शुभमाह- मार्च, जून, सितंबर, नवंबर और दिसंबर |
जब आप मुस्कुरा उठेंगे-
अगस्त-सितंबर के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन आपके लिए सफलता के नए आयाम तय करेगा | नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि के योग बनेंगे | आपके लिए किसी सम्मान का पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है | लोग आपके नेतृत्व शक्ति की सराहना करेंगे | जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे | मकान-वाहन का भी क्रय कर सकते हैं | ऐसे में हर तरह से मिल रही सफलताएं आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगी |
उपाय-
वर्षपर्यंत मंगल के मत्रों का जाप करना, घर में सुंदरकांड का पाठ करना, हनुमान चालीसा पढ़ना, रेंगने वाले जीवों को अन्न खिलाना, बाग-बगीचे में फलदार वृक्षों को लगाना आपके लिए वरदान की तरह रहेगा |
जनवरी-
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, साहस पराक्रम की वृद्धि होगी, माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें |
फरवरी-
कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, इस अवधि में कर्ज के लेन-देन से भी परहेज करना बेहतर रहेगा |
मार्च-
जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे, मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं, यात्राओं से लाभ |
अप्रैल-
विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा, प्रतियोगिता में सफलता, नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा |
मई-
प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी, वैवाहिक वार्ता सफल होने के योग, सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करें |
जून-
आय के साधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, किसी नए पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है |
जुलाई-
समय काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, किसी अशुभ समाचार से मन अशांत रहेगा, विद्यार्थियों के लिए माह चुनौतीपूर्ण |
अगस्त-
पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति के योग, विवादित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी |
सितंबर-
आय के संसाधनों में निरंतर वृद्धि होती रहेगी, नई कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी |
अक्टूबर-
विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा, धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी |
नवंबर-
अत्यधिक भाग दौड़ के कारण आर्थिक तंगी और थकान का सामना करना पड़ेगा, महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे |
दिसंबर-
कार्य व्यापार में उन्नति बनी रहेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, विद्यार्थियों के लिए समयऔर मेहनत करने का |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें