सोमवार, 19 जनवरी 2026

धनु राशि 2026 पं. जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153


 धनु राशि 2026

ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे | (नवीं राशि) 

वर्षपर्यंत आपकी राशिपर शनिदेव का अशुभ प्रभाव रहेगा जिसके फलस्वरुप पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु इन्हीं शनिदेव के प्रभाव के कारण गुप्त शत्रु परास्त भी होंगे | कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत | जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे | आरंभिक ग्रह गोचर पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे | आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी | सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी | विवाह संबंधी वार्ता सफल होगी | नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग | इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो नियम और शर्तों को गंभीरता पूर्वक जांच लें उसके बाद ही अंतिम निर्णय लें | जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे | जून से अक्टूबर के मध्य स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है | इस अवधि में कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें | जमीन जायदाद अथवा वाहन के क्रय का योग बन रहा है | ग्रहगोचर यद्यपि काफी मिला-जुला है लेकिन फिर भी सूझबूझ के साथ कार्य करेंगे तो सफलता का ग्राफ75 प्रतिशत तक रहेगा | 

आपका- 

शुभअंक- 03 है, अंक तथा राशि स्वामीग्रह बृहस्पति हैं | वर्ष के किसी भी माह की 03, 12, 21 और 30तारीखें अति शुभ रहेंगी | शुभमाह- मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर | शुभदिन- गुरुवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार | शुभरंग- पीला, केसरिया, गुलाबी, लाल | 

शुभरत्न- पुखराज, मूंगा, मोती और माणिक |

जब आप मुस्कुरा उठेंगे-

नवंबर-दिसंबर के मध्य गोचरग्रहों में आए परिवर्तन के फलस्वरुप आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी | संतान के दायित्व की पूर्ति होगी | नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बनेंगे | यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा | विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा आर्थिक पक्ष भी और मजबूत बनेगा | इस अवधि में हर तरफ से मिल रही सफलताएं आपके मुस्कुराने पर विवश कर देंगी |

उपाय-

बृहस्पतिवार का व्रत रखना, इनके वैदिक अथवा तांत्रिक मत्रों का जाप करना, पीपल वृक्ष की सेवा करना, केले का दान करना

अनार के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना सभी ग्रहदोषों और विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा | 

जनवरी-

हर तरफ से सुखद समाचार मिलेगा, सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, किएगए कार्यों की सराहना होगी |

फरवरी-

आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा, कटुवाणी बोलने पर संयम रखें, विवादों से दूर रहें, महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे |

मार्च-

पराक्रम में वृद्धि होगी, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें, धर्म और आध्यात्म में उन्नति होगी |

अप्रैल-

हर तरह से सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, किएगए कार्यों की सराहना होगी, ऊर्जाशक्ति में भी वृद्धि होगी |

मई-

प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी |

जून-

वाणी पर नियंत्रण रखें, कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें, महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे |

जुलाई-

सूझ-बूझ से विषम हालात को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे, आलस्य हावी न होने दें, व्यापार में उन्नति होगी |

अगस्त-

सफलताओं के बावजूद पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा, मुकदमों में विजय |

सितंबर-

संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी, नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा |

अक्टूबर-

अत्यधिक यात्रा के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे |

नवंबर-

आय के संसाधनों में वृद्धि होगी, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी |

दिसंबर-

स्वास्थ्य विशेष करके नेत्र संबंधी विकार से बचें, आर्थिक सुधार निरंतर चलता रहेगा, संतान के दायित्व की पूर्तिहोगी |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें