मकर राशि 2026
भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी |(दशवीं राशि)
वर्ष के आरंभिक ग्रहगोचर अत्यधिक भाग-दौड़ और अपव्यय का सामना कर करवाएंगे जिसके फलस्वरुप आप आर्थिक तंगी और थकान
का भी अनुभव करेंगे | स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें| इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा
आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा | आकस्मिक धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है | परिवार में विशेष करके भाइयों से मतभेद
बढ़ने न दें | कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें | कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी |
मई से अक्टूबर के मध्य में ग्रहगोचर में आए सुधार के फलस्वरुप आप कुछ शांति का अनुभव करेंगे | कोई नया कार्य अथवा व्यापार
आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा | किसी भी तरह का चुनाव भी लड़ना चाह रहे हों तो
अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं | सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी | केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न
होंगे | नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा | वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी | संतान संबंधी चिंता दूर होगी | उतार-चढ़ाव और संघर्षों के बावजूद
वर्षपर्यंत सफलताओं का ग्राफ 70प्रतिशत तक रहेगा |
आपका-
शुभअंक- 08 है | अंक तथा राशि स्वामी ग्रह शनि देव हैं | वर्ष के किसी भी माह की 8, 17 और 26 शुभ रहेंगी | शुभमाह- जनवरी
अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर | शुभदिन- शनिवार, बुधवार और शुक्रवार | शुभरंग- हरा, नीला, श्वेत, फिरोजी | शुभ रत्न- हीरा, नीलम
और पन्ना |
जब आप मुस्कुरा उठेंगे-
अगस्त-सितंबर में बनारहे शुभ ग्रहगोचर के फलस्वरुप नौकरी में पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे | दांपत्य जीवन में
मधुरता आएगी | वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी | इस अवधि में साझा व्यापार करने की कोशिश करेंगे तो और सफल रहेंगे | केंद्र
अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्य भी सफल होंगे | ऐसे में हर तरह से बढ़ रही सामाजिक प्रतिष्ठा और कामयाबी
आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी |
उपाय-
वर्षपर्यंत शनिदेव की आराधना करना, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करना, वृद्ध आश्रमों में दान करना, फलदार वृक्ष लगाना, शनिदेव के
वैदिक अथवा तांत्रिक मत्रों का जाप करना, शनि स्तोत्रका पाठ करना और पुस्तकें दान करना शुभ रहेगा |
जनवरी-
अत्यधिक खर्च का सामना करना पड़ेगा, व्यर्थ विवादों से दूर रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें |
फरवरी-
विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी, कार्यव्यापार में उन्नति, सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे |
मार्च-
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद, वाणी पर संयम रखें |
अप्रैल-
योजनायें गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे, किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें |
मई-
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें, कामयाबियों के बावजूद पारिवारिक कलह और अशांति रहेगी |
जून-
गुप्त शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत, षडयंत्रों से सावधान रहें |
जुलाई-
वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी | कार्य व्यापार में भी और उन्नति के योग |
अगस्त-
विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा, लिए गए निर्णयों की सराहना होगी, व्यर्थ विवादों से बचें |
सितंबर-
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा, सामाजिक पड़-प्रतिष्ठा और बढ़ेगी |
अक्टूबर-
केंद्र सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे, नए लोगों से सम्बन्ध बढ़ेगा, आय के संसाधनों में वृद्धि होगी |
नवंबर-
मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा, प्रेमविवाह की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा |
दिसंबर-
दांपत्य जीवन में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें, साझा व्यापार और अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें