सोमवार, 19 जनवरी 2026

मिथुन राशि 2026 पं. जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153


 मिथुन राशि 2026

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा, | (तीसरी राशि)

वर्ष के आरंभ से ही देवगुरु बृहस्पति का आपकी राशि में विराजमान रहना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है | जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे | अपनी नीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल होंगे | अपने अंदर अहंकार की भावनाओं को जन्म न लेने दें | शादी-विवाह से संबंधित मामले सफल रहेंगे | कार्य व्यापार में उन्नति होगी | माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें | यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा | विदेश यात्रा अथवा विदेश संबंधी व्यापार की तरफ भी भाग्य आजमाना चाहें तो अवसर बेहतर रहेगा | विद्यार्थी वर्ग एवं प्रतियोगी छात्रों को आसानुरूप सफलता पाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे | अत्यधिक भाग दौड़ के कारण खर्च की अधिकता रहेगी | विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा | सरकारी विभागों जैसे इनकमटैक्स, जीएसटी आदि के क्षेत्र से कुछ अप्रिय समाचार मिल सकता है इसलिए लिखा-पढ़ी अथवा लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें | यद्यपि कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत | उतार-चढ़ाव के साथ-साथ वर्षपर्यंत आपकी सफलताओं का ग्राफ 75प्रतिशत तक रहेगा | 

आपका- 

शुभअंक- 05 है, अंक तथा राशि स्वामी बुध हैं | वर्ष के किसी भी माह की 5, 14 और 23 तारीखें अत्यंत शुभ रहेगी | शुभरंग- हरा, नीला, पीला, केसरिया | शुभरत्न- पन्ना, नीलम, पुखराज, माणिक | शुभदिन- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार | शुभमाह- मार्च, मई, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर |

जब आप मुस्कुरा उठाएंगे-

अगस्त-सितंबर में बन रहे ग्रह-गोचर आपके लिए तरह-तरह की सफलताओं भरा समाचार लायेंगे | इस अवधि में कोई भी नया कार्य करेंगे उसीमें सफल रहेंगे | यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा | प्रतीक्षित परिणाम सुखद रहेंगे | मकान-वाहन के क्रय का योग बनेगा | ऐसे में हर तरह से मिल रहे सुखद परिणाम आपको मुस्कुराने में विवश कर देंगे |

उपाय-

कामयाबियों का सिलसिला वर्षपर्यंत बना रहे, उसके लिए आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना, बुध ग्रह की आराधना करना, पन्ना धारण करना, गायों की सेवा करना सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति देगा | संभव हो तो एक फलदार वृक्ष भी अवश्य लगाएं |

जनवरी-

सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी |

फरवरी-

कामयाबियों का सिलसिला चलता रहेगा, अपने सौम्यस्वभाव के बलपर कठिन हालात को भी सामान्य कर लेंगे |

मार्च-

यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा, आध्यात्मिक उन्नति होगी, विद्यार्थियों के लिए समय और भी बेहतर रहेगा |

अप्रैल-

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, नये सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे |

मई-

कार्यक्षेत्र में उन्नति, नौकरी में भी स्थान परिवर्तन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल, प्रशासन से सहयोग |

जून-

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, काफी दिनों का दियागया धन भी वापस मिलने की उम्मीद, कार्यव्यापार में उन्नति |

जुलाई-

किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे, मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग, वाहन क्रय का भी योग |

अगस्त-

व्यर्थ भाग दौड़ से बचें, विवादों से दूर रहें, कष्टकर यात्रा करनी पड़ सकती है, वाहन सावधानीपूर्वक चलायें |

सितंबर-

स्वभाव में उग्रता न आने दें, झगड़े विवाद से दूर रहें, कोर्ट संबंधी मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी |

अक्टूबर-

शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, ईस्ट मित्रों से सहयोग मिलेगा |

नवंबर-

प्रतियोगी छात्रों के लिए समय बेहतरीन, कार्य योजनाओं को अंतिम रूप दें, प्रेम संबंधी मामले सुखद रहेंगे |

दिसंबर-

साहस पराक्रम की वृद्धि होगी, किएगए कार्यों की सराहना होगी, परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें