सोमवार, 19 जनवरी 2026

मीन राशि 2026 पं. जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153


 मीन राशि 2026 
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची |(बारहवीं राशि)
वर्षपर्यंत शनिदेव की साढ़ेसाती के फल स्वरुप नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा | आप अपने ही बनाए हुए जाल में उलझ सकते हैं इसलिए कोई भी कार्य अथवा योजना ध्यान पूर्वक करते हुए अति गोपनीय रखें | जून से बृहस्पति के कर्क राशि में आ जाने के परिणाम स्वरूप आपके जीवन में आकस्मिक सुधार होगा | कार्य व्यापार में उन्नति होगी | लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी | जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे | संतान के दायित्व की पूर्ति होगी | वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी | काफी दिनों का प्रतीक्षित परिणाम सकारात्मक रहेगा | नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे | विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को मई तक के लिए हर चुनौतियों का सामना करने की दृष्टि से तैयार रहना होगा | उसके बाद ग्रह स्थितियों आपके पक्ष में होगी जो करेंगे सफलता मिलेगी | जहांतक हो सके विवादित मामलों से दूर रहें | कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी | कुछ कठोर अनुभव के साथ वर्षपर्यंत सफलताओं का ग्राफ 75प्रतिशत तक रहेगा | 
आपका-
शुभअंक 03 है | अंक तथा राशि स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं | वर्ष के किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीखें अत्यंत शुभ रहेंगी | शुभरत्न- पुखराज, माणिक और मोती | शुभदिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार और सोमवार | शुभरंग- पीला, लाल, गुलाबी, केसरिया और सफेद | शुभमाह- मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर | 
जब आप मुस्कुरा उठेंगे-
जुलाई-अगस्त के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन आपकी सफलताओं में अप्रत्याशित वृद्धि करेगा | मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी | लिए गए निर्णयों की सराहना होगी | कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी | वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी ऐसे में चारों ओर से मिल रही सफलताएं और सराहना आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगी |
उपाय-
बृहस्पतिवार का व्रत रखना, इनके वैदिक अथवा तांत्रिक मत्रों का जाप करना, विष्णु सहस्र नाम का पाठ करना, पुखराज धारण करना केला, और पीपल वृक्ष लगाना तथा उसकी सेवा करना आपके लिए सर्वोपरि शुभदायक रहेगा |
जनवरी-
अत्यधिक भाग दौड़ और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा फिरभी, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी |
फरवरी-
कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे, संतान संबंधी चिंता दूर होगी, प्राप्ति के भी योग |
मार्च-
सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, रचनात्मक कार्यों में सफलता |
अप्रैल-
स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, विवादों से दूर रहें, कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं |
मई-
यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, नए लोगों से मिलजोल बढ़ेगा, सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी |
जून-
यात्रा सावधानी पूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें, कार्यक्षेत्र में धोखाधड़ी का शिकार होने से भी बचें |
जुलाई-
योजनाओं को गोपनीय रखें, विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा, प्रतियोगिता में सफलता के योग |
अगस्त-
मान-सम्मान की वृद्धि होगी, चुनाव संबंधी निर्णय लेने में सफल रहेंगे, प्रतीक्षित परिणाम सुखद रहेंगे |
सितंबर-
वाणी के बलपर कठिन हालात को भी संभाल लेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, स्वास्थ्य पर ध्यान दें |
अक्टूबर-
मकान वाहन के क्रय के योग, किसी नए सम्मान की भी घोषणा हो सकती है, मुकदमों में सफलता |
नवंबर-
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें |
दिसंबर-
वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, गुप्त शत्रुओं से बचें, विवादित मामले भी कोर्ट से बाहर ही निपटाए |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें