बुधवार, 2 जनवरी 2013


कैसा रहेगा नया साल आप के लिए कर्क राशि ( चौथी राशि )

कैसा रहेगा यह नया वर्ष आप के लिए कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो | (चौथी राशि)  
कर्क राशि वालों के लिए वर्षपर्यंत शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा,परिणाम स्वरूप मानसिक अशांति और पारिवारिक उलझनें रहेंगी |
इन्हीं परिस्थितियों के कारण आप की कामयाबी का उल्लास दबा रह जाएगा, अन्य गोचर ग्रहों द्वारा बना हुआ योग मान-सम्मान 
और प्रतियोगिता से सफलता दिलवाएगा | इस वर्ष राजनयिकों और प्रशासनिक अधिकारियो से गहरे संबंध बनेगें | विद्यार्थी वर्ग के 
लिए वर्ष बेहतरीन कामयाबियों वाला है, प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हर संभव प्रयास करें | माता-पिता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें | 
शुभ अंक :- १, २, ५ | शुभ दिन :- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार | शुभ रंग :- सफ़ेद, पीला, केसरिया, क्रीम | शुभ रत्न :- मोती, मूँगा, पुखराज |
स्वास्थ :- वर्षपर्यंत आपको शुगर, हृदय रोग , निमोनिया, अस्थमा और वाहन दुर्घटनाओं से बचते रहना चाहिए | 
करियर :- करियर की दृष्टि से आपको नौसेना, शिपिंग विभाग, शिक्षण, शुगर मिल्स, एस्ट्रोनोमी, एविएशन, होटेल्स के क्षत्रों में अपना भाग्य 
आजमाना चाहिए | 
---- इस राशि की हेमा मालिनी के लिए वर्ष सामान्य ही रहेगा, परिवार में मांगलिक कृत्यों के सुअवसर का योग बनेगा | 
जनवरी :- दाम्पत्य जीवन में कटुता का योग, विवाह सम्बंधी वार्ता सफल रहेगी, नये अनुबंध का अवसर हाथ से न जाने दें | 
फरवरी :- पारिवारिक कलह के बावजूद व्यापार में लाभ और प्रतियोगिता में कामयाबी मिलेगी, परिवार में नये मेहमान में आगमन का योग बनेगा |
मार्च :- अप्रत्याशित सुखद समाचारों से मन प्रसन्न रहेगा, नौकरी में पदोन्नति के योग बनेगे, विद्यार्थी वर्ग पढाई में अधिक मन लगाएं | 
अप्रैल :- आपके द्वारा किये गए कार्य और लिए गए निर्णयों की सराहना होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, रोमांस में समय नष्ट न करें |
मई :- गोचर ग्रहों में आये परिवर्तन से बढ़ी कामयाबी मिलेगी, अपने पद का सही उपयोग करें, यात्रा देशाटन से मन प्रसन्न रहेगा |
जून :- काफी भागदौड़ और खर्च के योग बनेगे, व्यर्थ विवाद से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं | 
जुलाई :- शत्रु परास्त होंगें, न्यायिक मामलों में विजय मिलेगी, शीर्ष आधिकारियों से संबंध मधुर होंगे |
अगस्त :- नेत्र विकार से बचें, माह सामान्य ही रहेगा, प्रतियोगिताओं में किस्मत आजमाएँ सफल रहेगें |
सितंबर :- गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन तनाव देगा, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, संतान सुख में वृद्धि होगी |
अक्टूबर :- सामाजिक जिम्मेवारी बढ़ेगी, आर्थिक तंगी से परिवार से तनाव बढ़ेगा, कमीशन के कार्यों से लाभ कमाएँगे |
नवंबर :- माह आशांति का है, माता-पिता के स्वास्थ पर ध्यान दे, जेबतराशों से बचें |
दिसंबर :- साहस-पराक्रम में वृद्धि, कठिनाइयों का सिलसिला समाप्त होगा और कामयाबियों का दौर शुरू, विदेश यात्रा के योग बनेगें |
उपाय :- इस राशि के जातकों को वर्षपर्यंत ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए पीपल वृक्ष की पूजा-रोपण भी करना चाहिए | 
प्रत्येक चतुर्थी तिथि का ॐ सोम सोमाय नमः का जप करते हुए शायं कालीन चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए | 
पं जयगोविंद शास्त्री 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें