शुक्रवार, 18 मई 2018

मित्रों ! द्वादश ज्योतिर्लिंग पर श्रीमहारुद्राभिषेक पाठ की संकल्प पूर्ति और सातों मोक्षदायिक पुरियों तथा चारों धामों का दर्शन, दान-पुन्य का लाभ प्राप्त करने के पश्च्यात परमेश्वर श्रीशिव की जटा में विराजती माँ गंगा के मध्य दशाश्वमेध घाट पर पद्मासनमुद्रा द्वारा श्रीमहाकालभैरव का स्मरण कर धन्यवाद करते हुए मै पं जयगोविन्द शास्त्री एवं मित्रगण...

शुक्रवार, 4 मई 2018

ॐ नमः शिवाय मित्रों ! मेरे परमेश्वर श्रीमहाकालभैरव के असीम कृपाप्रासाद से दिनाँक 09,10 एवं 11 सितंबर 2013 को श्रीमहाकाल प्रवचन हाल उज्जैन से द्वादश ज्योतिर्लिंग पर श्रीमहारुद्राभिषेकपाठ करने का मेरा संकल्प 4वर्ष 7माह और 9दिन के अंतराल में गत अक्षयतृतीया को श्रीविश्वनाथ ज्योतिर्लिंग वाराणसी में दसाश्वमेधघाट पर माँ गंगा के मध्य विशाल नौका पर गंगाजल एवं ज्योतिर्लिंगपर बारहवें श्रीमहारुद्राभिषेकपाठ के रूप में निर्विघ्न संपन्न हुआ | इस अवधि के मध्य हमने श्रीमहाकाल, श्रीसोमनाथ, श्रीमल्लिकार्जुन श्रीओंकारेश्वर, परलीवैद्यनाथ, श्रीभीमशंकर, श्रीत्र्यम्बकेश्वर, श्रीघुश्मेश्वर, श्रीनागेश्वर, 



श्रीकेदारेश्वर एवं श्रीरामेश्वर ज्योतिर्लिंग पर भी श्रीमहारुद्राभिषेकपाठ यज्ञ संपन्न किये ॐ नमः शिवाय | पं जयगोविन्द शास्त्री

गुरुवार, 8 मार्च 2018

कामरूपवासिनी माँ कामख्या शक्तिपीठ के बाद सृष्टि के दूसरे बड़े शक्तिपीठ माँ छिन्नमस्तिका (सखरा भगवती) नेपाल में दर्शन के परमानंद से अनुभूत हुए | पं जयगोविन्द शास्त्री

बुधवार, 3 जनवरी 2018

कैसा रहेगा नयावर्ष आपके लिए, नामराशि के आधार पर जाने अपना राशिफल वर्ष 2018 का |
मेषराशि - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ | ( पहली राशि )
आपके लिए यह वर्ष अभूतपूर्व कामयाबियों वाला रहेगा, वर्ष आरम्भ से ही राशि स्वामी मंगल और भाग्यभाव के स्वामी बृहस्पति का
एक साथ सप्तमभाव केन्द्रगत होना दाम्पत्य जीवन और कार्य व्यापार के लिए रहेगा | वर्ष में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का
संयोग तो बनेगा किन्तु राहू का कर्क राशि का गोचर मानशिक अशांति और पारिवारिक कलह से क्षुब्ध रखेगा | शनिदेव का आपके
भाग्य भाव में बैठकर लाभ और पराक्रम भाव पर दृष्टि डालना शुभ रहेगा, पंचम भाव पर दृष्टि पड़ने के कारण विद्यार्थियों को
प्रतियोगिता में अच्छे अंक पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन यही योग व्यापारीवर्ग के लिए बेहतरीन लाभदायक सिद्ध
होगा | स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको हृदयघात, गैस, मधुमेह और खून से सम्बंधित बीमारियों के कुप्रभाव से सावधान रहना पड़ेगा |
अक्तूबर से गुरु का अष्टमभाव का गोचर कामयाबियों में कमी लायेगा इन सब योगों के फल्स्वरूप आपकी सफलता का ग्राफ ७० प्रतिशत
रहेगा | आपका भाग्यांक ९ है और माह की १८ और २७ तारीखें भी शुभ रहेंगी | शुभ रत्न मूंगा, माणिक और पुखराज है | शुभ रंग
पीला, लाल, केसरिया एवं गुलाबी, शुभ दिन - मंगलवार, गुरूवार, रविवार |
वर्ष के सुखद अवसर- अप्रैल और मई के माह में आपके शुभ ग्रह-गोचर का पूर्ण फल मिलेगा जिसके परिणामस्वरूप आपको कई
अप्रत्याशित सुखद समाचार आपको मुस्कराने पर विवश करदेंगे |
जनवरी- कार्य व्यापार में बेहतरीन सफलता, सामाजिक दायित्व की पूर्ति, विदेश यात्रा से लाभ, संतान सुख में वृद्धि |
फरवरी- कामयाबियों का सिलसिला जारी रहेगा, शादि-विवाह सम्बन्धी वार्ता सफल रहेगी, गुप्त शत्रु परास्त होगें |
मार्च- शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, बिगड़े कार्य और प्रतीक्षित परिणाम अनुकूल बनेगें, भावनाओं के आवेग से बचें |
अप्रैल- मकान-वाहन का सुख, यात्रा-देशाटन से लाभ, माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मान-सम्मान की वृद्धि |
मई- शुभ समाचारों से आत्मसुख मिलेगा, साहस-पराक्रम में वृद्धि, आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी |
जून- पौरुष की सराहना होगी, धोखाधड़ी से बचे ऋण अथवा उधार देने से परहेज करें, देशाटन-विदेश यात्रा के योग |
जुलाई- राशि स्वामी मंगल के वक्री होने से मारिवारिक उलझने बढ़ेगी, किन्तु उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा |
अगस्त- कार्य-व्यापार में शिथिलता रहेगी, आय-व्यय का अंतर कम होने से आर्थिक तंगी हो सकती है, अधिक खर्च से |
सितंबर- आर्थिक तंगी और मानशिक परेशानी से मन अशांत रहेगा, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, योजनायें गुप्त रखें |
अक्टूबर- पारिवारिक जिम्मेवारियां बढेंगी, किसी समृद्धशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ मिलेगा, संतान प्राप्ति के योग |
नवंबर- मनोकुल परिणाम, आर्थिक तंगी दूर होगी, मकान-वाहन का सुख मिलेगा, शीर्ष अधिकारियों से सहयोग मिलेगा |
दिसम्बर- मान-सम्मान बढेगा किन्तु भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, अपनी रणनीतियों को क्रियान्वित करें |
करियर-व्यापार- पुलिस-सेना, आग्नेयास्त्रों, इंजीनियरिंग के सेक्टर्स, रियल स्टेट, ट्रेडिंग, शिक्षण एवं मेडिकल के क्षेत्र में
किस्मत आजमायें |
उपाय- वर्षपर्यंत कालभैरवाष्टक अथवा शनि स्त्रोत्र का पाठ करना, दूध और मिश्री के मिश्रिण से रुद्राभिषेक करना, फलदार वृक्ष लगाना,
अन्नदान एवं कन्यादान में मदद करसे सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी | पं जयगोविंद शास्त्री
बृषभ राशि 2018( दूसरी राशि ) ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो |
वर्ष आरम्भ से ही इस राशि पर शनिदेव की ढैया का अशुभ प्रभाव रहेगा साथ ही शनि के साथ शुक्र और सूर्य का अष्टम भाव में संयोग षड्यंत्र
का शिकार तो बनायेगा ही स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा इसलिए आरंभिक दिनों में बहुत सावधानी पूर्वक निर्णय लेने और संयम रखने की
जरुरत है | बृहस्पति और मंगल का शत्रुभाव में बैठकर शुभभावों पर दृष्टि डालने से मानशिक अशांति कम रहेगी इसवर्ष ऋण रोग और शत्रुओं से
सावधान रहने की ज़रूरत है | व्यापारी वर्ग को आरम्भ में कठिन चुनौतियों का सामना करना पडेगा किन्तु कुछ दिनों बाद होने वाले ग्रह परिवर्तन
से परिस्थियां अनुकूल होनी शुरू होंगी | विद्यार्थियों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में आशानुरूप सफलता मिलेगी अतः यह वर्ष कठिन परिश्रम करके
कामयाबियों की बुलंदी पर पहुचने का है | स्वास्थय की दृष्टि से आपको इसवर्ष आर्थराइटिस, स्लिपडिस्क, सर्वाइकल, न्यूरोलाजिकल और गुप्त रोंगों
से बचना है | अक्टूबर से बृहस्पति का राशि परिवर्तन कार्य-व्यापार में उन्नति देगा जिसके फलस्वरूप आपका कामयाबी का औसत 60 प्रतिशत
रहेगा | आपका भाग्यांक 6 है वर्ष के किसी भी माह की 15 और 24 तारीखें अधिक शुभ रहेगीं | शुभरंग श्वेत, फिरोजी, हरा, | शुभ दिन - बुधवार,
शुक्रवार, शनिवार |
मुस्कराने का पल- अक्तूबर-नवंबर में आपकी राशि के गोचर ग्रह अधिक प्रभावशाली और शुभ परिणामों वाले रहेंगें जिसके परिणामस्वरूप आपकी
प्रतीक्षित योजनायें फलीभूत होंगी, केंद अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में अगुआ के रूप के प्रतिष्ठित होकर सफलता पायेंगे इस अवधि
के मध्य अपनी बढती प्रतिष्ठा और कामयाबी से मुस्कराने पर विवश हो जायेंगे |
जनवरी- अशुभ गोचर से तनाव एवं कार्यबाधा, अधिक यात्राएं और व्यय, स्वास्थय के प्रति संवेदनशील रहें |
फ़रवरी- नीचा दिखाने वाले परास्त होंगे, साहसिक निर्णय सफलता और सम्मान देगा, कार्य-व्यापार में उन्नति |
मार्च- गोचर ग्रहों सुधार इसलिए व्यापार-रोजगार से लाभ, नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत होगी, मकान-वाहन का सुख |
अप्रैल- विलासिता और घुमने-फिरने पर खर्च, साहस-पराक्रम की वृद्धि से परिस्थियों को अपने अनुकूल कर लेंगे |
मई- भाग्यउन्नति एवं मांगलिक कार्यों में अधिक खर्च होगा, नौकरी में पदोन्नति, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता |
जून- भाइयों से मतभेद, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नये कार्यव्यापार के अवसर, शीर्ष आधिकारियों से सहयोग |
जुलाई- मकान-वाहन का सुख किन्तु कुछ पारिवारिक अशांति से मानशिक तनाव, जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें |
अगस्त- स्वास्थय पर विपरीत प्रभाव, अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगें, नये प्रेमप्रसंग एवं विवाह के योग |
सितंबर- नए कार्य-व्यापार का आरम्भ, आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी, आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे |
अक्टूबर- कामयाबियों का सिलसिला चलनिकलेगा, कम मेहनत पर भी अधिक लाभ के योग, योजनाओं को क्रियान्वित करें |
नवंबर- बुध-गुरु का शुभ गोचर मान-सम्मान में वृद्धि सिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता दिलायेगा, संतान सम्बन्धी चिंता दूर होगी |
दिसंबर- अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क़र्ज़ के लें दें से बचें, कई महीनों के रुके कार्य पूर्ण होंगे, भौतिक सुखों की वृद्धि |
उपाय - वर्षपर्यंत शनिदेव की आराधना करना श्री सूक्त-पुरुष सूक्त का पाठ करना, शहद, गन्ने के रस अथवा पंचामृत से रुद्राभिषेक कराना
और बेल का वृक्ष लगाना अधिक लाभ देगा, शनिवार को भी शिवलिंग पर दही अथवा शहद का लेप करें | पं जयगोविन्द शास्त्री

मिथुन राशि २०१८ 'का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा, |( तीसरी राशि )
इसराशि के जातकों के लिए वर्ष आरम्भ का ग्रह गोचर कई सुखद उपलब्धियाँ दिलाते हुए कार्य क्षमता पद और गरिमा की वृद्धि करायेगा |
राशि पर शनिदेव की सप्तम पूर्णदृष्टि पड़ रही है जिसके परिणाम स्वरूप आपको किसी भी कार्य अथवा लेन-देन ईमानदारी और पारदर्शिता
रखनी होगी अन्यथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा | शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी आपके द्वारा लिए गए निर्णय
एवं किये गए कार्यों की सराहना होगी | प्रेम संबंधों के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे अपितु प्रेमविवाह भी कर सकते हैं | व्यापारीवर्ग के
लिए वर्ष बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा, नवदंपत्ति के लिए संतान सुख में वृद्धि होगी | अक्टूबर माह से बृहस्पति का अशुभ गोचर
गुप्त शत्रुओं की वृद्धि करायेगा इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन देन से बचें | आपकी सफलता का ग्राफ ७५ प्रतिशत रहेगा |
शुभअंक ५, है माह की ५ और २३ तारीखें अधिक शुभ रहेंगी, शुभ दिन रविवार, बुधवार, शुक्रवार | शुभरत्न पन्ना, हीरा और माणिक |
मुस्कराने के अवसर-- मार्च-अप्रैल का ग्रह गोचर कई सकारात्मक परिवर्तन लायेगा जिसके फलस्वरूप समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिकपक्ष
मजबूत होगा इस अवधि में सोची समझी रणनीति कारगर रहेगी, रोमांस देशाटन और विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा |
स्वास्थ्य-- की दृष्टि से आपको कंधा, ह्रदय, चर्मरोग और लीवर से सम्बंधित रोगों से सावधान रहना पड़ेगा |
करियर-- बैंक, बीमा, आई टी, लेखन, शिक्षण, वकालत, प्रकाशन, प्रबंधन, ट्रेडिंग एवं किसी भी प्रशासनिक क्षेत्र में प्रयास करें |

जनवरी- मानसिक संतुलन जरुरी, नौकरी में पदोन्नति, दाम्पत्य जीवन में मधुरता संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग |
फ़रवरी- आरंभिक कार्य बाधाओं के बावजूद अच्छी सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा |
मार्च- स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी किन्तु, व्यापार में आशातीत कामयाबी से मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक कार्य संपन्न होंगे |
अप्रैल- प्रसाशनिक नौकरियों के लिए उपयुक अवसर, भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है, प्रतियोगिता में कामयाबी के योग |
मई- सफलताओं का दौर चलता रहेगा, मानसिक चिंता बढ़ेगी, माता-पिता के स्वास्थय पर ध्यान दें, मांगलिक कार्यों में व्यय |
जून- दूरदेश की यात्राएं होंगीं, पारिवारिक कलह-मुकदमों से तनाव, विवादित मुद्दे घर पर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा |
जुलाई- साहस-पराक्रम की वृद्धि, मकान-वाहन की प्राप्ति का योग, वाहन दुर्घटना से बचें, रोमांस के सुखद अवसर |
अगस्त- कामयाबियों में निरंतरता बनाए रखना चुनौती, वाणी पर नियंत्रण रखें जिद्दी न बने, व्ययकारक यात्रा के योग |
सितंबर- आकस्मिक धन प्राप्ति के योग, रुका हुआ धन मिलेगा मान-सम्मान की वृद्धि, मकान-वाहन क्रय के योग |
अक्टूबर- ग्रहगोचर कई अप्रत्याशित परिणाम लायेगा, संयम और धैर्य की परीक्षा होने वाली है सावधान रहें, तनाव न लें |
नवंबर- शीर्ष अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, किसी भी तरह के झगडें-विवाद कोर्ट कचहरी से बाहर ही हल करना बेहतर |
दिसंबर - परिश्रम की तुलना में लाभ कम मिलेगा, शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का सुअवसर, रणनितियाँ गुप्त रखें |
उपाय-  गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करायें, शनि स्तोत्र का पाठ करना भी सभी परेशानियों से मुक्ति देगा |पं जयगोविन्द शास्त्री
कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो | (चौथी राशि)

कर्क राशि वालों के लिए वर्ष आरम्भ के कुछ घंटों बाद से ही अनंत नामक कालसर्प योग का प्रभाव शुरू हो जायेगा जिसके फलस्वरूप
आकस्मिकता की वृद्धि होगी यह योग जीवन में भारी उतार-चढ़ाव लाता है, लेकिन यह योग इसी मासांत तक समाप्त भी हो जायेगा |
गुरु-मंगल का चतुर्थ भाव में संयोग मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा | आपकी सम्पूर्ण भौतिक आवश्यकतायें तो पूर्ण होंगी किन्तु पारिवारिक
कलह और मानसिक तनाव के कारण आपके लिए उसका सुखोपभोग करपाना मुश्किल रहेगा | व्यापारीवर्ग के लिए साल बड़ी सफलतायें
लेकर आ रहा है किसी भी बड़े कार्य-व्यापार का आरम्भ कर उसे पूर्ण सफल बना सकते हैं साथ ही सामाजिक अथवा मांगलिक कार्य में
अच्छे सहयोग करेंगे | विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष बेहतरीन रहेगा विशेष करके शोध एवं आविष्कारक कार्यों वाले प्रतिभागियों के लिए
सुखद परिणामों वाला रहेगा समाज के प्रतिष्ठित लोगों, राजनयिकों और प्रशासनिक अधिकारियो से संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी | प्रेम
संबंधों के मामलों में साल औसत ही रहेगा किन्तु प्रेम अथवा वैवाहिक मामलों में अक्तूबर से परिस्थित अनुकूल होगी | वर्षपर्यंत आपकी
कामयाबी का औसत ७५ प्रतिशत रहेगा |
आपका शुभअंक २ है, माह की ११, २० और २९ तारीखें अधिक सफलता दायक रहेंगी आपको मोती, मूंगा और पुखराज धारण करना अति
लाभ देगा |
स्वास्थय की दृष्टि से कफ, गले, शुगर, हृदय रोग, निमोनिया, अस्थमा जनित रोगों से बचें |
करियर- करियर की दृष्टि से नौसेना, शिपिंग विभाग, शिक्षण, शुगर मिल्स, एस्ट्रोनोमी, एविएशन, होटेल्स के क्षत्रों में अधिक प्रयास करें

जनवरी- नताव के बावजूद नये कार्य-व्यापार में सफलता, संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग, नए प्रेमप्रसंग का आरम्भ |
फरवरी- विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने का अवसर, मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, यात्रा देशाटन का लाभ |
मार्च- नौकरी में पदोन्नति के योग, परीक्षा में सफलता, अप्रत्याशित सुखद समाचारों से मन प्रसन्न रहेगा, विदेश यात्रा के योग |
अप्रैल- माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें, सामाजिक प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मकान-वाहन के क्रय का सुअवसर |
मई- पुरुषार्थ में वृद्धि, आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किये गए कार्य सराहनीय, आर्थिक मामलों में मजबूती-क़र्ज़ से मुक्ति |
जून- आग-विष और धोखाधडी से बचें, काफी भागदौड़ और खर्च के योग बनेगे, व्यर्थ विवाद से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं |
जुलाई- स्वास्थ्य सम्बन्धी बातों पर अधिक ध्यान दे, शत्रु परास्त होंगें, न्यायिक मामलों कोर्ट से बाहर ही निपटा लेना बेहतर |
अगस्त- इस माह भी नेत्र विकार और पारवारिक कलह से बचें, कुछ कार्य बाधाएं आपकी कठिन परीक्षा ले सकती हैं सावधान रहें |
सितंबर- मेहनत अधिक लाभ कम से मानसिक तनाव रहेगा, प्रेम संबंधों का सुखद आगाज़, अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें |
अक्टबर- ग्रहगोचर में आया सुधार आपके लिए अनुकूल माहौल बनाएगा, योजनायें गुप्त रखें रणनीतियाँ कारगर सिद्ध होंगी |
नवंबर- नीचा दिखाने वाले शत्रु परास्त होंगे, विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वालों के लिए कामयाबी के बेहतर अवसर |
दिसंबर- विवाह सम्बन्धी दायित्व की पूर्ति, परिवार में नए मेहमान के आगमन से प्रसन्नता, भौतिक सुखों पर अधिक व्यय से बचें |

उपाय- गन्ने के रस एवं शक्कर मिश्रित दूध से रुद्राभिषेक करवाने से समस्त बाधाएं दूर हो जायेंगी | पं जयगोविंद शास्त्री