सोमवार, 19 जनवरी 2026

बृश्चिक राशि 2026 पं.जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153


 बृश्चिक राशि 2026

तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू | (आठवीं राशि)

कार्य व्यापार की दृष्टि से वर्ष बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा | वर्ष आरंभ से ही सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा | माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें | विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे | पढ़ाई के प्रति लापरवाही न दिखाएं | नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद और दूरगामी रहेगा | वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा | मई से अक्टूबर के मध्य ग्रह-गोचर स्थितियों में सुधार आने के फलस्वरूप यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा | विदेश यात्रा भी कर सकते हैं | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लिए गए निर्णय और किएगए कार्यों की सराहना भी होगी | संतान के दायित्व की पूर्ति होगी | नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति का योग भी बनेगा | इस अवधि में किए गए सभी कार्य सफल रहेंगे | जिसके फलस्वरुप वर्षपर्यंत आपकी सफलता का ग्राफ 80प्रतिशत रहेगा | 

आपका- 

शुभअंक 09है, अंक तथा राशि स्वामीग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल है, वर्ष के किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीखें के बेहद शुभ रहेंगी | शुभ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार | शुभरंग- पीला, गुलाबी, केसरिया, लाल | शुभ रत्न- मूंगा, मोती, पुखराज और माणिक | 

शुभमाह- मार्च, जून, सितंबर, नवंबर और दिसंबर |

जब आप मुस्कुरा उठेंगे-

अगस्त-सितंबर के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन आपके लिए सफलता के नए आयाम तय करेगा | नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि के योग बनेंगे | आपके लिए किसी सम्मान का पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है | लोग आपके नेतृत्व शक्ति की सराहना करेंगे | जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे | मकान-वाहन का भी क्रय कर सकते हैं | ऐसे में हर तरह से मिल रही सफलताएं आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगी |

उपाय-

वर्षपर्यंत मंगल के मत्रों का जाप करना, घर में सुंदरकांड का पाठ करना, हनुमान चालीसा पढ़ना, रेंगने वाले जीवों को अन्न खिलाना, बाग-बगीचे में फलदार वृक्षों को लगाना आपके लिए वरदान की तरह रहेगा | 

जनवरी-

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, साहस पराक्रम की वृद्धि होगी, माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें |

फरवरी-

कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, इस अवधि में कर्ज के लेन-देन से भी परहेज करना बेहतर रहेगा |

मार्च-

जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे, मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं, यात्राओं से लाभ |

अप्रैल-

विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा, प्रतियोगिता में सफलता, नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा |

मई-

प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी, वैवाहिक वार्ता सफल होने के योग, सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करें |

जून-

आय के साधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, किसी नए पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है |

जुलाई-

समय काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, किसी अशुभ समाचार से मन अशांत रहेगा, विद्यार्थियों के लिए माह चुनौतीपूर्ण |

अगस्त-

पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति के योग, विवादित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी |

सितंबर-

आय के संसाधनों में निरंतर वृद्धि होती रहेगी, नई कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी |

अक्टूबर-

विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा, धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी |

नवंबर-

अत्यधिक भाग दौड़ के कारण आर्थिक तंगी और थकान का सामना करना पड़ेगा, महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे |

दिसंबर-

कार्य व्यापार में उन्नति बनी रहेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, विद्यार्थियों के लिए समयऔर मेहनत करने का |


धनु राशि 2026 पं. जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153


 धनु राशि 2026

ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे | (नवीं राशि) 

वर्षपर्यंत आपकी राशिपर शनिदेव का अशुभ प्रभाव रहेगा जिसके फलस्वरुप पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु इन्हीं शनिदेव के प्रभाव के कारण गुप्त शत्रु परास्त भी होंगे | कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत | जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे | आरंभिक ग्रह गोचर पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे | आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी | सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी | विवाह संबंधी वार्ता सफल होगी | नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग | इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो नियम और शर्तों को गंभीरता पूर्वक जांच लें उसके बाद ही अंतिम निर्णय लें | जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे | जून से अक्टूबर के मध्य स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है | इस अवधि में कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें | जमीन जायदाद अथवा वाहन के क्रय का योग बन रहा है | ग्रहगोचर यद्यपि काफी मिला-जुला है लेकिन फिर भी सूझबूझ के साथ कार्य करेंगे तो सफलता का ग्राफ75 प्रतिशत तक रहेगा | 

आपका- 

शुभअंक- 03 है, अंक तथा राशि स्वामीग्रह बृहस्पति हैं | वर्ष के किसी भी माह की 03, 12, 21 और 30तारीखें अति शुभ रहेंगी | शुभमाह- मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर | शुभदिन- गुरुवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार | शुभरंग- पीला, केसरिया, गुलाबी, लाल | 

शुभरत्न- पुखराज, मूंगा, मोती और माणिक |

जब आप मुस्कुरा उठेंगे-

नवंबर-दिसंबर के मध्य गोचरग्रहों में आए परिवर्तन के फलस्वरुप आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी | संतान के दायित्व की पूर्ति होगी | नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बनेंगे | यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा | विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा आर्थिक पक्ष भी और मजबूत बनेगा | इस अवधि में हर तरफ से मिल रही सफलताएं आपके मुस्कुराने पर विवश कर देंगी |

उपाय-

बृहस्पतिवार का व्रत रखना, इनके वैदिक अथवा तांत्रिक मत्रों का जाप करना, पीपल वृक्ष की सेवा करना, केले का दान करना

अनार के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना सभी ग्रहदोषों और विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा | 

जनवरी-

हर तरफ से सुखद समाचार मिलेगा, सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, किएगए कार्यों की सराहना होगी |

फरवरी-

आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा, कटुवाणी बोलने पर संयम रखें, विवादों से दूर रहें, महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे |

मार्च-

पराक्रम में वृद्धि होगी, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें, धर्म और आध्यात्म में उन्नति होगी |

अप्रैल-

हर तरह से सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, किएगए कार्यों की सराहना होगी, ऊर्जाशक्ति में भी वृद्धि होगी |

मई-

प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी |

जून-

वाणी पर नियंत्रण रखें, कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें, महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे |

जुलाई-

सूझ-बूझ से विषम हालात को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे, आलस्य हावी न होने दें, व्यापार में उन्नति होगी |

अगस्त-

सफलताओं के बावजूद पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा, मुकदमों में विजय |

सितंबर-

संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी, नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा |

अक्टूबर-

अत्यधिक यात्रा के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे |

नवंबर-

आय के संसाधनों में वृद्धि होगी, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी |

दिसंबर-

स्वास्थ्य विशेष करके नेत्र संबंधी विकार से बचें, आर्थिक सुधार निरंतर चलता रहेगा, संतान के दायित्व की पूर्तिहोगी |

मकर राशि 2026 पं. जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153


 मकर राशि 2026

भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी |(दशवीं राशि)

वर्ष के आरंभिक ग्रहगोचर अत्यधिक भाग-दौड़ और अपव्यय का सामना कर करवाएंगे जिसके फलस्वरुप आप आर्थिक तंगी और थकान 


का भी अनुभव करेंगे | स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें|  इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा 


आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा | आकस्मिक धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है | परिवार में विशेष करके भाइयों से मतभेद 


बढ़ने न दें | कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें | कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी | 


मई से अक्टूबर के मध्य में ग्रहगोचर में आए सुधार के फलस्वरुप आप कुछ शांति का अनुभव करेंगे | कोई नया कार्य अथवा व्यापार 


आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा | किसी भी तरह का चुनाव भी लड़ना चाह रहे हों तो 


अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं | सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी | केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न 


होंगे | नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा | वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी | संतान संबंधी चिंता दूर होगी | उतार-चढ़ाव और संघर्षों के बावजूद 


वर्षपर्यंत सफलताओं का ग्राफ 70प्रतिशत तक रहेगा |

आपका-

शुभअंक- 08 है | अंक तथा राशि स्वामी ग्रह शनि देव हैं | वर्ष के किसी भी माह की 8, 17 और 26 शुभ रहेंगी | शुभमाह- जनवरी 


अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर | शुभदिन- शनिवार, बुधवार और शुक्रवार | शुभरंग- हरा, नीला, श्वेत, फिरोजी | शुभ रत्न- हीरा, नीलम 


और पन्ना |

जब आप मुस्कुरा उठेंगे-

अगस्त-सितंबर में बनारहे शुभ ग्रहगोचर के फलस्वरुप नौकरी में पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे | दांपत्य जीवन में 


मधुरता आएगी | वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी | इस अवधि में साझा व्यापार करने की कोशिश करेंगे तो और सफल रहेंगे | केंद्र 

अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्य भी सफल होंगे | ऐसे में हर तरह से बढ़ रही सामाजिक प्रतिष्ठा और कामयाबी 

आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी |

उपाय-

वर्षपर्यंत शनिदेव की आराधना करना, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करना, वृद्ध आश्रमों में दान करना, फलदार वृक्ष लगाना, शनिदेव के 


वैदिक अथवा तांत्रिक मत्रों का जाप करना, शनि स्तोत्रका पाठ करना और पुस्तकें दान करना शुभ रहेगा |

जनवरी-

अत्यधिक खर्च का सामना करना पड़ेगा, व्यर्थ विवादों से दूर रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें |

फरवरी-

विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी, कार्यव्यापार में उन्नति, सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे |

मार्च-

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद, वाणी पर संयम रखें |

अप्रैल-

योजनायें गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे, किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें |

मई-

परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें, कामयाबियों के बावजूद पारिवारिक कलह और अशांति रहेगी |

जून-

गुप्त शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत, षडयंत्रों से सावधान रहें |

जुलाई-

वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी | कार्य व्यापार में भी और उन्नति के योग |

अगस्त-

विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा, लिए गए निर्णयों की सराहना होगी, व्यर्थ विवादों से बचें |

सितंबर-

दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा, सामाजिक पड़-प्रतिष्ठा और बढ़ेगी |

अक्टूबर-

केंद्र सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे, नए लोगों से सम्बन्ध बढ़ेगा, आय के संसाधनों में वृद्धि होगी |

नवंबर-

मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा, प्रेमविवाह की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा |

दिसंबर-

दांपत्य जीवन में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें, साझा व्यापार और अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें |

कुंभ राशि 2026 पं. जयगोविंद शास्त्री Mb. 9811046153

 

कुंभ राशि 2026

गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा |(ग्यारहवीं राशि)

वर्ष पर्यंत शनिदेव की साढ़ेसाती का प्रभाव आपके जीवन में रहेगा किंतु यह कहीं-कहीं सफलताओं की दृष्टि से बेहतर रहेगा | स्वास्थ्य की दृष्टि से नई-नई चुनौतियां आएंगी इसलिए सबसे बड़ी आवश्यकता है कि आप उसके प्रति अधिक ध्यान दें | आलस्य पर विजय पायें

| अपनी योजनाओं को जबतक पूरी न हो जाए गोपनीय रखें | शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी | नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो समय बेहतर रहेगा | घूमने-फिरने पर खूब खर्च करेंगे | वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी | नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग | कार्य-व्यापार में भी उन्नति होगी | किसी न किसी पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है | नौकरी में परिवर्तन करना चाह रहे हों तो जून के बाद प्रयास करें किंतु गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं | व्यापारिक वर्ग के लिए समय और बेहतर रहेगा | स्टॉक मार्केट में निवेश करना हो तो उस दृष्टि से भी यह समय बेहतर रहेगा | वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 70प्रतिशत तक रहेगा | 

आपका- 

शुभअंक- 8 है, अंक तथा राशि स्वामी ग्रह शनि देव हैं | वर्ष के किसी भी माह की 08, 17, और 26 तारीखें शुभ रहेंगी | शुभरंग- 

हरा, नीला, काला, गुलाबी और फिरोजी | शुभरत्न- हीरा, नीलम, पन्ना, माणिक और मूँगा | शुभदिन- बुधवार गुरुवार, शनिवार और सोमवार | शुभमाह- जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर |

जब आप मुस्कुरा उठेंगे-

नवंबर-दिसंबर में बन रहे ग्रहगोचर योग आपके जीवन में अप्रत्याशित परिवर्तन लाएंगे विशेष करके कार्य-व्यापार में उन्नति होगी लिए गए निर्णय की सराहना होगी | दांपत्य जीवन सुखद रहेगा | वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी | केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षिक परिणाम सफल-सुखद रहेंगे ऐसे में हर तरह से मिल नहीं सफलताएं आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगी |

उपाय-

शनिदेव की आराधना करना, उनके मंत्रों का जाप करना, पीपल और शमी वृक्ष लगाना तथा उनकी सेवा करना, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना असहाय लोगों की मदद करना, वृद्ध आश्रम में दान करना, इनके दुष्प्रभाव से बचने का सर्वोत्तम उपाय है |

जनवरी-

स्वभाव में उग्रता न आने दें, वाणी पर नियंत्रण रखें आलस्य को दूर भगाएं तो सफलताएं कदम चूमेगी |

फरवरी-

आय के संसाधनों में वृद्धि होगी, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा, यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा |

मार्च-

प्रतीक्षित कार्य सकुशल संपन्न होंगे, सरकारी विभागों में नए टेंडर के लिए आवेदन करना अनुकूल रहेगा |

अप्रैल-

स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, आंखों की बीमारी से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें और योजनाएं भी गोपनीय रखें |

मई-

जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे, मकान वाहन का क्रय भी कर सकते हैं, मित्रों से सहयोग के योग |

जून-

सफलताओं का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा, साझा व्यापार करने से परहेज करें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें |

जुलाई-

मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा, शिक्षा में सफलता और नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग |

अगस्त-

दूर देश की यात्रा का योग, संबंधियों से अप्रिय समाचार की प्राप्ति, जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे |

सितंबर-

आकस्मिक धन प्राप्ति और मुकदमों में सफलता, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी |

अक्टूबर-

यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, चल रहे संघर्षों में कमी आएगी, लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी |

नवंबर-

साझा व्यापार करने से बचें, कार्य-व्यापार में सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, संतान प्राप्ति के भी योग |

दिसंबर-

अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी, दूसरों पर अधिक विश्वास न करें, कर्ज के लेन-देन से बचें |

मीन राशि 2026 पं. जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153


 मीन राशि 2026 
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची |(बारहवीं राशि)
वर्षपर्यंत शनिदेव की साढ़ेसाती के फल स्वरुप नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा | आप अपने ही बनाए हुए जाल में उलझ सकते हैं इसलिए कोई भी कार्य अथवा योजना ध्यान पूर्वक करते हुए अति गोपनीय रखें | जून से बृहस्पति के कर्क राशि में आ जाने के परिणाम स्वरूप आपके जीवन में आकस्मिक सुधार होगा | कार्य व्यापार में उन्नति होगी | लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी | जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे | संतान के दायित्व की पूर्ति होगी | वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी | काफी दिनों का प्रतीक्षित परिणाम सकारात्मक रहेगा | नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे | विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को मई तक के लिए हर चुनौतियों का सामना करने की दृष्टि से तैयार रहना होगा | उसके बाद ग्रह स्थितियों आपके पक्ष में होगी जो करेंगे सफलता मिलेगी | जहांतक हो सके विवादित मामलों से दूर रहें | कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी | कुछ कठोर अनुभव के साथ वर्षपर्यंत सफलताओं का ग्राफ 75प्रतिशत तक रहेगा | 
आपका-
शुभअंक 03 है | अंक तथा राशि स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं | वर्ष के किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीखें अत्यंत शुभ रहेंगी | शुभरत्न- पुखराज, माणिक और मोती | शुभदिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार और सोमवार | शुभरंग- पीला, लाल, गुलाबी, केसरिया और सफेद | शुभमाह- मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर | 
जब आप मुस्कुरा उठेंगे-
जुलाई-अगस्त के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन आपकी सफलताओं में अप्रत्याशित वृद्धि करेगा | मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी | लिए गए निर्णयों की सराहना होगी | कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी | वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी ऐसे में चारों ओर से मिल रही सफलताएं और सराहना आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगी |
उपाय-
बृहस्पतिवार का व्रत रखना, इनके वैदिक अथवा तांत्रिक मत्रों का जाप करना, विष्णु सहस्र नाम का पाठ करना, पुखराज धारण करना केला, और पीपल वृक्ष लगाना तथा उसकी सेवा करना आपके लिए सर्वोपरि शुभदायक रहेगा |
जनवरी-
अत्यधिक भाग दौड़ और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा फिरभी, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी |
फरवरी-
कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे, संतान संबंधी चिंता दूर होगी, प्राप्ति के भी योग |
मार्च-
सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा, संतान प्राप्ति के योग बनेंगे, रचनात्मक कार्यों में सफलता |
अप्रैल-
स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, विवादों से दूर रहें, कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं |
मई-
यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, नए लोगों से मिलजोल बढ़ेगा, सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी |
जून-
यात्रा सावधानी पूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें, कार्यक्षेत्र में धोखाधड़ी का शिकार होने से भी बचें |
जुलाई-
योजनाओं को गोपनीय रखें, विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा, प्रतियोगिता में सफलता के योग |
अगस्त-
मान-सम्मान की वृद्धि होगी, चुनाव संबंधी निर्णय लेने में सफल रहेंगे, प्रतीक्षित परिणाम सुखद रहेंगे |
सितंबर-
वाणी के बलपर कठिन हालात को भी संभाल लेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, स्वास्थ्य पर ध्यान दें |
अक्टूबर-
मकान वाहन के क्रय के योग, किसी नए सम्मान की भी घोषणा हो सकती है, मुकदमों में सफलता |
नवंबर-
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें |
दिसंबर-
वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, गुप्त शत्रुओं से बचें, विवादित मामले भी कोर्ट से बाहर ही निपटाए |

गुरुवार, 26 जून 2025

वृक्षरूप में प्रकट हुए भगवान् श्रीविष्णु पं. जयगोविंद शास्त्री Mb.9811046153

 आज 'अमर उजाला' समाचार पत्र के 'कल्पवृक्ष' पेज पर प्रकाशित मेरा आलेख- 'वृक्षरूप में प्रकट हुए भगवान् श्रीविष्णु और आत्मा है नित्य, अजन्मी और शाश्वत' आपके लिए..


Jaigovind Shastri Astrologer Mb.9811046153